Sarkari Yojana

Govt Schemes: मुफ्त में पैसा और सुविधाएं पाने के तरीके

Govt Schemes

Govt Schemes: आज हम जानेंगे कुछ ऐसी Govt Schemes के बारे में जिनसे हमें मिल सकता है मुफ्त में पैसा और कई सुविधाएं। सरकार हम लोगों को सपोर्ट करने के लिए कई स्कीम्स निकालती रहती है, लेकिन हमें अक्सर इनके बारे में पता नहीं चलता या हम कंफ्यूज रहते हैं। तो चलिए आज हम इन स्कीम्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ई श्रम कार्ड योजना

पहली स्कीम है ई श्रम कार्ड। इस योजना को फाइनेंशली बैकवर्ड या माइनॉरिटी क्लास के लिए लाया गया था। इस योजना का नाम है ई श्रम योजना और इसे सही से चलाने के लिए सरकार ने ई श्रम पोर्टल भी शुरू किया है। अभी तक इस पोर्टल से करीब 30 करोड़ लोगों को ई श्रम कार्ड्स इशू करवाए जा चुके हैं, जिनमें से ज्यादातर महिलाएं हैं।

Govt Schemes

 

ई श्रम कार्ड के लाभ

  1. सभी राज्यों में लागू: आप इस कार्ड का लाभ हर स्टेट में उठा सकते हैं, जैसे बिहार के लोग यूपी में भी इसका लाभ उठा सकते हैं।
  2. सामाजिक और नौकरी सुविधाएं: इस कार्ड से आप सोशल फैसिलिटी पा सकते हैं और नौकरी भी पा सकते हैं। नौकरी पाने के लिए आपको पोर्टल में सारी जानकारी भरनी होगी।

पेंशन योजना

इस पोर्टल पर आपको प्रधान मंत्री मानधन योजना जैसी वेलफेयर स्कीम्स की जानकारी मिल जाएगी। इस योजना के तहत 60 साल की उम्र में मंथली पेंशन मिल सकती है। इस स्कीम का आप 18 से 40 साल की उम्र में हिस्सा बन सकते हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत बेनेफिशरी को प्लेन एरियाज में घर बनाने के लिए 1.2 लाख की असिस्टेंस मिलती है। हीली एरियाज में भी इस योजना के तहत सहायता दी जाती है।

स्किल इंडिया योजना

Govt Schemes

 

Govt Schemes: स्किल इंडिया यानी प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना बेरोजगार लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है। इसमें सरकार मुफ्त में स्किल ट्रेनिंग देती है और तीन से छह महीने तक के कोर्सेस मिलते हैं। इस स्कीम के तहत कुछ खास कोर्सेस हैं जैसे:

  • कंप्यूटर ट्रेनिंग
  • डिजिटल मार्केटिंग
  • प्रोग्रामिंग
  • मेकअप आर्टिस्ट
  • ग्राफिक डिजाइनिंग

कोर्स के बाद

कोर्स पूरा करने के बाद सरकार आपको एक सर्टिफिकेट देती है और कुछ कंपनीज के साथ टाई अप करके आपको जॉब भी दिलवा सकती है।

Govt Schemes: स्टैंड अप इंडिया योजना

स्टैंड अप इंडिया स्कीम खासकर महिलाओं, एससी, और एसटी वर्ग के लोगों के लिए बनाई गई है। इसमें महिलाएं किसी भी वर्ग की हों, वे इसका फायदा उठा सकती हैं। पुरुषों में केवल एससी और एसटी कैटेगरी के लोग इसका लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत नेशनलाइज बैंक ब्रांच के जरिए 10 लाख से 1 करोड़ तक का लोन दिया जाता है।

लोन की शर्तें

  1. नया बिजनेस: यह लोन उन्हीं को दिया जाता है जो नया बिजनेस शुरू कर रहे हैं।
  2. लोन चुकाने की अवधि: लोन चुकाने के लिए 7 साल और 18 महीने का मोरटोरियम पीरियड दिया जाता है।

 

ये थीं कुछ सरकारी स्कीम्स जिनसे आपको पैसा मिल सकता है। अगर आपके कुछ सवाल हों, तो हमें कमेंट सेक्शन में जरूर पूछिए और बताइएगा कि आपको ये स्कीम्स कैसी लगीं।

आप इसे भी पढ़ सकते हैं |

Uneаrthing Hіstory: इतिहास का पता लगाना: तुर्की में 19वीं सदी के रूसी सैनिक की कब्र की उल्लेखनीय खोज
सिद्धार्थ से बुद्ध तक: एक महात्मा की प्रेरक गाथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Best Outfits for Office Stylish आपके गांव में शुरू करने के लिए 8 सरल और लाभदायक व्यावसायिक विचार रात 10 बजे से पहले सोने के 8 आश्चर्यजनक फायदे इन 8 चमत्कारी खाद्य पदार्थों के साथ उच्च कोलेस्ट्रॉल को अलविदा कहें मधुमेह रोगियों के लिए इन 8 सुरक्षित फलों से अपनी मीठी चाहत को संतुष्ट करें